GST audit — return से पहले पूरी किताब की जाँच
Basic, Silver और Gold edition में।return भरने से पहले पूरी किताब की एक जाँच — GST audit। जो भी गड़बड़ हो, उसकी list, ठीक करने के रास्ते के साथ।

GST Reports में GST audit का tab खोलिए।

पहला हिस्सा — हर party का GST नंबर। check अक्षर, state, एक नंबर दो party पर, या B2B बिल ऐसी party को जिसका नंबर ही नहीं।

दूसरा हिस्सा — हर item का HSN। code नहीं, अक्षर ग़लत, digit कम, या rate जो अब GST का slab ही नहीं।

यहाँ दो lens पर लिखा है — HSN list में rate कुछ और है, और item पर कुछ और।

line पर click कीजिए, item खुल जाता है। rate ठीक कीजिए और Update — line list से हट जाती है।

तीसरा हिस्सा — बिलों की series। कोई number बीच से ग़ायब, एक number दो बार, या बिल पिछली तारीख का।

यहाँ एक बिल delete हुआ था, तो उसका number ग़ायब दिखता है। GSTR-1 में हर series बतानी होती है, और ऐसा gap portal पर समझाना पड़ता है।

Share on WhatsApp से accountant को भेजिए, या CA pack में सब एक साथ।

बस। return से पहले, पूरी किताब की GST जाँच — GST audit।
