GSTR-1 — बिक्री का GST return, अपने बिलों से तैयार
Basic, Silver और Gold edition में।महीने की बिक्री का GST return, यानी GSTR-1 — उसके सारे आँकड़े आपके अपने बिलों से तैयार मिलते हैं।

menu में Reports खोलिए, और GST Reports। ऊपर From और To में महीना, और Show।

पहला tab है Tax liability — बिक्री पर बना tax, खरीद पर मिला credit, और कितना भरना है।

GSTR-1 tab में ऊपर पूरा summary — B2B, B2C, nil rated, export, और credit notes — वैसे ही, जैसे portal पर भरते हैं।

किसी भी line पर click कीजिए, तो उसके बिल खुल जाते हैं।

नीचे Local और Central — राज्य के अंदर की बिक्री और राज्य के बाहर की, अलग-अलग।

Check before filing — return भरने से पहले ये हर नियम जाँच लेता है, और जो गड़बड़ हो, वो बताता है।

return भर दिया, तो Mark filed से उस महीने पर निशान लगा दीजिए।

नीचे B2B — GST नंबर वाले ग्राहकों के बिल, एक-एक करके।

यहीं से portal के लिए JSON file, offline utility की Excel, या CSV — जो भी आपका accountant माँगे।

Detailed से हर बिल और HSN वाली पूरी list, और Share on WhatsApp से सीधे accountant को।

और CA pack — महीने की सारी files, एक zip में।

बस। GSTR-1 के आँकड़े, आपके अपने बिलों से तैयार।
