Reverse charge और TDS — भाड़े पर GST आप भरें, ठेकेदार का TDS काटें
Basic, Silver और Gold edition में।ट्रांसपोर्ट का भाड़ा, वकील की fees — ऐसे कुछ ख़र्चों पर GST supplier नहीं, आप ख़ुद भरते हैं। और ठेकेदार को पैसा देते समय TDS काटना पड़ता है। दोनों इसी video में।

GST Inward voucher खोलिए, भाड़े के बिल के लिए। ख़र्चे का नाम, transporter, और उसके बिल का number।

GST on this bill is paid by में You RCM। अब बिल पर GST नहीं जुड़ता — वो आपको सीधे सरकार को भरना है।

line में SAC code, भाड़े की रकम, और GST rate।

नीचे TDS deducted खोलिए। Section में ठेकेदार वाला चुनिए। Rate अपने आप आता है, और रकम GST से पहले वाली पर।

supplier का PAN न हो, तो कानून बीस प्रतिशत कहता है — तब rate ख़ुद बदलिए।

F10 से save। transporter को उतना कम देना है, जितना TDS काटा।

अब GSTR-3B में reverse charge का tax अलग line में आता है — ये cash में ही भरना है, input credit से नहीं।

और उतना ही credit, नीचे reverse charge वाली line में, आपको वापस मिलता है।

TDS TCS tab में — कितना TDS काटा, कितना जमा किया, और कितना बाकी। हर बिल, section और PAN के साथ।

TDS अगले महीने की शुरुआत में जमा कीजिए — TDS Payable को payment voucher से। CA के लिए CSV भी यहीं से।

बस। reverse charge और TDS — दोनों का हिसाब अपने आप।
