GSTR-3B और GST paid — कितना भरना है, कितना भरा
Basic, Silver और Gold edition में।महीने का GSTR-3B — कितना tax बना, कितना credit मिला, और कितना cash में भरना है — ये भी पहले से तैयार मिलता है।

GST Reports में GSTR-3B का tab खोलिए।

तीन point एक में बिक्री — taxable value, और IGST, CGST, SGST अलग-अलग।

चार में input credit — registered suppliers के बिलों से।

छह point एक में set-off के बाद कितना भरना है। IGST का credit CGST और SGST में जा सकता है, पर CGST कभी SGST नहीं भरता — ये नियम अपने आप लगता है।

नीचे लिखा है कि ये कितने बिलों से बना, और portal के 2B से मिलाना न भूलें।

XLSX या CSV में निकालिए, accountant के लिए।

tax भर दिया? तो GST paid tab में Paid on, For the month, और challan का CPIN।

CGST, SGST, IGST में जितना भरा, और interest या late fee हो, तो वो भी। फिर Save।

नीचे पूरे साल का हिसाब — हर महीने कितना भरना था, कितना भरा, और कितना बाकी।

bank से गया पैसा, payment voucher से अलग चढ़ाइए — ऊपर लिखा भी रहता है।

बस। GSTR-3B का हिसाब और भरा हुआ tax — एक ही जगह।
