Mobile app — माल वापस आया: credit note
Silver और Gold edition में।इस video में — ग्राहक माल वापस लाया, तो credit note कैसे बनाएँ। नीचे Bills में इस phone के सारे bill हैं। जिस bill का माल वापस आया, उसे खोलिए।

ऊपर ये Goods returned का button — माल वापस। ये सिर्फ़ उन bills पर आता है जो किसी customer के नाम पर बने हैं।

दबाइए। ऊपर लिखा है — Return against, यानी किस bill के बदले। नीचे bill की हर line, और साथ में लिखा है — कितना माल वापस आ सकता है। उससे ज़्यादा phone लेने ही नहीं देता।

जो item लौटा, उसके सामने box में गिनती लिखिए — कितने वापस आए।

नीचे Why — माल क्यों लौटा। Damaged, गलत item, या ज़रूरत नहीं — छोटा सा कारण लिख दीजिए।

नीचे Credit note की रकम — GST के साथ, उसी bill की दर पर, अपने आप।

SAVE RETURN दबाइए। Credit note बन गया — इस phone की अपनी credit note series में। और SEND ON WHATSAPP से customer को तुरंत भेज भी सकते हैं।

Customer के खाते में credit note की entry आ गई, और उसका बाकी उतना कम हो गया। Counter पर filing होते ही, लौटा माल भी stock में वापस जुड़ जाता है।

My day में Credit notes अलग line में दिखते हैं। ये cash वापस देना नहीं है — ये customer के खाते में जमा है, इसलिए Cash to hand over में नहीं घटता।

दो बातें याद रखिए। जिस bill का पूरा माल पहले ही लौट चुका, उस पर दोबारा return नहीं बनता। और GST के नियम से, पिछले साल के bill पर credit note तीस November तक ही बन सकता है — उसके बाद phone मना कर देता है।

Counter पर Credit Notes की list में ये credit note आ गया — phone की series के साथ।

बस इतना ही। अगले video में — customer का order लेना।
