Mobile app — Items: माल की list, नया item और price list PDF
Silver और Gold edition में।इस video में — Items, यानी माल की list, और price list की PDF। नीचे Items दबाइए। हर item के साथ — rate, GST, HSN, unit, और counter के shelf पर कितना माल है।

ऊपर Price list PDF — customers को भेजने के लिए दुकान की rate list। दबाइए। दुकान में एक से ज़्यादा price list हों, तो phone पूछता है — कौन सी। दवाई की दुकान में Retail, PTR और PTS।

PTR चुनिए। PDF बनकर share के लिए खुल जाती है — हर item उसी rate पर, जिस पर counter उस list में bill बनाता है।

Salesman के phone पर किसी item को दबाएँ, तो लिखा आता है — item सिर्फ़ owner बदल सकता है। Owner mode More से खुलता है।

तो owner mode खोलते हैं — More में Owner mode, owner का PIN, और Open।

अब Items में item दबाइए — Edit item खुलता है। नाम, retail rate और unit, फिर PTR और PTS, MRP, और purchase rate।

नीचे HSN code, barcode — लिखिए, या बगल वाले button से scan कीजिए — और GST की दर। बदलाव करके Update item दबाइए।

नया item बनाना हो, तो नीचे ये Item का button। New item खुलता है — वही सारे खाने।

नाम, rate, MRP, purchase rate, HSN और GST भरिए, और Save item।

नया item list में आ गया।

और counter की Items list में भी — phone से बना, जैसे counter पर ही बना हो।

बस इतना ही। अगले video में — pocket printer से पर्ची।
