Mobile app — delivery challan: माल अभी, bill बाद में
Silver और Gold edition में।इस video में — delivery challan। यानी माल अभी भेजना है, bill बाद में बनेगा — van पर, approval पर, या job work के लिए। Phone पर More में Delivery challans खोलिए।

यहाँ इस phone के सारे challan दिखते हैं। नीचे ये New challan का button दबाइए।

सबसे ऊपर — माल किसके पास जा रहा है। Customer चुनिए, या नीचे के box में उसका नाम सीधे लिख दीजिए। बिना नाम के challan नहीं बनता।

फिर — माल क्यों जा रहा है। छह तरीके हैं — billing बाद में, approval पर, job work, van से बिक्री, quantity बाद में पता चलेगी, या replacement जिसका bill नहीं बनता। हर तरीके के नीचे एक line में उसका मतलब लिखा आता है।

Add item दबाइए, item का नाम लिखिए, और चुनिए। हर item के आगे quantity लिखिए।

नीचे गाड़ी का number और कोई note — दोनों optional।

SAVE CHALLAN दबाइए। Challan बन गया — इस phone की challan series में। ऊपर साफ़ लिखा है — ये tax invoice नहीं है, इस पर tax नहीं लगता। Bill counter बनाएगा।

Challan PDF — गाड़ी वाले के साथ भेजने के लिए। Challan पर उसका मकसद भी छपता है।

ध्यान रहे — challan पर phone में stock नहीं घटता। माल counter के stock से एक ही बार घटता है — जब counter challan को file करता है। फिर उसका bill बनने पर दोबारा नहीं घटता।

अब counter पर। Sale Challans की list में phone का challan आ गया।

Counter पर Bill this challan दबाइए — challan की हर line के साथ bill अपने आप भर जाता है। Batch चुनिए, और Save — bill बन गया।

और phone पर उसी challan के आगे अब लिखा है — Billed, और bill का number।

बस इतना ही। अगले video में — My day: दिन का हिसाब, खर्चा, और cash जमा करना।
