AI Munim — आज और कल की बिक्री, और फ़र्क़ क्यों पड़ा
Silver और Gold edition में।पिछली video में हमने Munim से आज की बिक्री पूछी थी। इस video में देखेंगे — आज की बिक्री को कल से compare कैसे करें, और Munim से पूछें — फ़र्क़ क्यों पड़ा।

पहले Alt + A दबाकर Munim खोलिए।

नीचे वाले box में लिखिए — कल से compare करो।

अब Enter दबाइए।

सबसे ऊपर — आज और कल में कितना फ़र्क़ पड़ा। बिक्री ऊपर गई या नीचे, और कितने percent।

उसके नीचे, दोनों दिन अलग-अलग — कितने bill बने, और कितने रुपये के।

अब असली सवाल। बस इतना लिखिए — क्यों? — और Enter दबाइए।

Munim गिनकर बताता है। सबसे पहले — फ़र्क़ bills की गिनती से आया, या हर bill का औसत बदलने से। ये दोनों मिलाकर, पूरा फ़र्क़ बनता है।

फिर — कौन से item ज़्यादा बिके, और कौन से कम। हर item के आगे, दोनों दिन का हिसाब।

और आख़िर में — किस customer ने ज़्यादा ख़रीदा, और किसने कम।

इसी तरह महीने से भी compare कर सकते हैं — इस महीने और पिछले महीने का। Munim हमेशा बराबर के दिन मिलाता है — इस महीने के अब तक के दिन, पिछले महीने के उतने ही दिनों से।

अब एक और सवाल — सबसे ज़्यादा कौन सा item बिका। लिखिए — कौन सी item ज़्यादा बिकी।

सबसे ज़्यादा बिकने वाला item सबसे ऊपर। list पूरी Excel में चाहिए, तो Save as CSV दबाइए।

Esc दबाकर Munim बंद कीजिए। अगली video में — किस customer का कितना बाकी है।
