AI Munim — किस customer का कितना बाकी
Silver और Gold edition में।इस video में देखेंगे — किसी customer का कितना बाकी है, ये Munim से कैसे पूछें। और सारे customers का एक साथ।

Alt + A दबाकर Munim खोलिए।

customer का नाम लिखिए, और साथ में — का बाकी। जैसे — Doctor Mehta का बाकी।

Enter दबाइए।

सबसे ऊपर — इस customer से कुल कितना पैसा लेना है।

उसके नीचे — किन किन bills का पैसा अभी बाकी है। हर bill का number, तारीख़, और कितने दिन हो गए।

पूरा हिसाब देखना हो, तो Open the statement दबाइए। उस customer का पूरा ledger खुल जाता है।

अब नाम दोबारा लिखने की ज़रूरत नहीं। लिखिए — उसकी last bill — और Enter।

Munim को याद है कि बात किस customer की चल रही है। ऊपर लिखा है कि उसने क्या समझा, और नीचे उसकी bills।

अब सारे customers एक साथ। लिखिए — कौन पैसा नहीं दे रहा।

जिसका सबसे ज़्यादा बाकी है, वो सबसे ऊपर। किसी भी नाम पर click कीजिए, तो सीधे उसका हिसाब खुलता है।

Esc दबाकर बंद कीजिए। अगली video में — माल का stock और expiry, Munim से।
