AI Munim — bill बनवाइए, एक line में या एक-एक सवाल
Silver और Gold edition में।इस video में देखेंगे — sale का bill, Munim से कैसे बनवाएँ। पहले एक ही line में, और फिर एक-एक सवाल करके।

Alt + A दबाकर Munim खोलिए।

पहला तरीका — एक line में सब लिख दीजिए। customer का नाम, और हर item के साथ उसकी quantity। items के बीच comma लगाइए, या और लिखिए। जैसे — Shree Ram को paracetamol, cetirizine और ORS का bill बनाओ।

Enter दबाइए।

Munim ने पढ़ लिया — किसका bill, तीनों item, और हर एक की quantity। हर item का batch भी, सबसे पास वाली expiry का, अपने आप चुन लिया।

अब ये button दबाइए।

sale का bill भरा हुआ खुलता है। rate और GST, bill ख़ुद लगाता है। check कीजिए, और save आप करते हैं।

दूसरा तरीका — एक-एक करके। बस लिखिए — bill बनाओ।

Munim पूछता है — किसका bill? customer का नाम लिखिए, या नीचे दिए नामों में से चुन लीजिए।

अब पूछता है — bill की तारीख़। आज, कल, या कोई और तारीख़।

फिर — पहला item। item का नाम, और कितना।

Munim item जोड़कर पूछता है — और item? एक साथ दो-तीन item भी लिख सकते हैं, बीच में comma लगाकर।

सारे item हो गए, तो लिखिए — बस।

आख़िर में — cash या उधार।

bill तैयार है। button दबाइए, और bill का form भरा हुआ खुल जाता है। check करके save आप करते हैं।

Esc दबाकर बंद कीजिए। अगली video में — सुबह की बात, और शाम का हिसाब।
