AI Munim — खोलिए और पहला सवाल पूछिए
Silver और Gold edition में।ये आपकी दुकान का dashboard है। इस video में हम AI Munim देखेंगे — software का अपना मुनीम। अपने हिसाब का कोई भी सवाल, आप इससे सीधे पूछ सकते हैं।

AI Munim खोलने के दो तरीके हैं। पहला तरीका — बाईं तरफ़, menu के ऊपर, ये AI Munim का button।

दूसरा तरीका — keyboard से। Alt + A दबाइए। दाईं तरफ़ AI Munim खुल जाता है।

सबसे ऊपर Munim नमस्ते करता है। और उसके नीचे, आज का छोटा सा हाल — आज की बिक्री, आज आया पैसा, और customers का कुल बाकी।

उसके नीचे कुछ सवाल पहले से तैयार रखे हैं। type करने का मन न हो, तो इनमें से किसी पर भी click कर दीजिए।

अपना सवाल, सबसे नीचे वाले इस box में लिखते हैं। जैसे आप बोलते हैं, वैसे ही लिखिए — Hindi के शब्द, English letters में।

चलिए, पहला सवाल लिखते हैं — आज की बिक्री।

अब Enter दबाइए।

जवाब आ गया। सबसे ऊपर, आज की कुल बिक्री। और उसके नीचे — आज कितने bill बने।

उन bills की पूरी list देखनी हो, तो जवाब के नीचे वाला ये button दबाइए। Munim आपको सीधे उस screen पर ले जाता है।

जवाब के नीचे, अगले सवाल भी तैयार मिलते हैं — कल की बिक्री, इस महीने की, पिछले महीने की।

और पूरा सवाल दोबारा लिखने की ज़रूरत नहीं है। बस लिखिए — और कल की — और Enter।

Munim समझ गया कि बात बिक्री की ही चल रही है। अब कल की बिक्री सामने है।

पिछला सवाल फिर से पूछना हो, तो box में keyboard का ऊपर वाला arrow दबाइए। पुराना सवाल वापस आ जाता है।

सब साफ़ करके, नई बात शुरू करनी हो, तो ऊपर Clear chat दबाइए।

और Munim को बंद करने के लिए Esc दबाइए। अगली video में देखेंगे — आज की बिक्री को कल से compare कैसे करें, और Munim से पूछें — क्यों?
