Loyalty points — हर बिल पर points, अगली बार छूट
Basic, Silver और Gold edition में।बार-बार आने वाले ग्राहक को हर बिल पर points, और अगली बार उन्हीं points से छूट — Loyalty points।

Settings में Company खोलिए, और Loyalty points पर निशान लगाइए।

कितने रुपये की ख़रीद पर एक point मिले, एक point कितने रुपये का है, और एक बार में कम से कम कितने points ख़र्च हों।

ये सिर्फ़ नाम वाले ग्राहक के लिए है। और points की छूट GST से पहले घटती है — क़ानून इसे बिल की छूट मानता है।

अब बिल पर ग्राहक चुनते ही उसके points दिखते हैं।

Redeem दबाइए — कितने points हाथ में हैं, और इस बिल पर कितने लग सकते हैं।

Points to spend लिखिए — नीचे दिखता है कि बिल से कितना कम होगा। फिर Apply।

F10 से save। छपे बिल पर लिखा आता है — कितने points लगे, और इस बिल पर कितने नए मिले।

माल लौटा, तो credit note से उतने points वापस कट जाते हैं। और साल बदले, तो ग्राहक के points आगे चले जाते हैं।

बस। ग्राहक लौटकर आए — Loyalty points।
