Sale challan — माल आज, बिल बाद में; approval, job work और वापसी
Basic, Silver और Gold edition में।माल आज जा रहा है, पर बिल बाद में बनेगा — या माल बिकने के लिए नहीं, किसी और काम से जा रहा है। ऐसे में sale challan। इस video में challan का हर खाना, और उसी से बिल बनाना देखेंगे।

menu में Sales खोलिए, और Sale Challans। ऊपर हिस्से हैं — Pending, यानी जिनका बिल या वापसी अभी बाकी है। Billed, Returned, और All।

New sale challan दबाइए। सबसे ऊपर लिखा है — save करते ही माल stock से निकल जाता है, पर ग्राहक के खाते और GST में अभी कुछ नहीं जाता।

Sent to — माल किसे गया। खाते वाला ग्राहक चुनिए, या बस नाम लिखिए। माल किसी और पते पर गया हो, तो Ship to में वो पता।

Challan number और तारीख अपने आप भरते हैं।

सबसे ज़रूरी खाना — Why the goods are moving, यानी माल क्यों जा रहा है। छह तरह के कारण हैं।

Delivery, billing to follow — माल चला गया, बिल बाद में आएगा। Supply on approval — ग्राहक देखकर रखेगा या लौटाएगा। ये छह महीने के अंदर बिल होना चाहिए।

Sent for job work — किसी कारीगर के पास काम के लिए, एक साल के अंदर वापस आना चाहिए। इसका बिल नहीं बनता।

Line or van sale — गाड़ी पर माल, बिल ग्राहक के पास बनेंगे। Quantity not known at dispatch — जब भेजते समय पूरी मात्रा पता न हो, जैसे gas। और Replacement — लौटाए माल के बदले नया माल। इसका बिल नहीं बनता, क्योंकि tax पहली बिक्री पर लग चुका।

Transport में — transporter का नाम, गाड़ी number, LR number, कितने packet, और वज़न। जो पता हो, वो भरिए।

अब माल। item लिखिए और चुनिए। batch अपने आप भर जाता है — जिसकी expiry सबसे पास है। फिर quantity।

F10 से save। challan की list में ये Pending में दिखता है।

challan छापना हो, तो Print — transporter के साथ यही कागज़ जाता है।

अब बिल। challan खोलिए और Bill this challan दबाइए। challan का माल, उसी batch के साथ, बिल में आ जाता है। F10, और challan Billed में चला जाता है।

माल दोबारा stock से नहीं निकलता — challan पर पहले ही निकल चुका था। बिल सिर्फ़ पैसे और GST का हिसाब बनाता है।

ग्राहक ने approval वाला माल लौटा दिया? Record rejection दबाइए। कौन सा माल, कितना — और माल वापस stock में। ये credit note नहीं है, क्योंकि बिल बना ही नहीं था।

challan गलती से बना? Cancel challan। माल वापस stock में, और challan Cancelled में रहता है।

बस। माल आज, बिल बाद में — और list बताती है कि कौन सा challan अभी बाकी है।
