Credit note — माल वापस आया, हर खाना एक-एक करके
Basic, Silver और Gold edition में।ग्राहक माल लौटाने आया है। बिल मत हटाइए — credit note बनाइए। इस video में credit note का हर खाना देखेंगे।

सबसे आसान रास्ता — जिस बिल का माल लौटा, वो बिल खोलिए और ऊपर Return दबाइए।

credit note खुल जाता है, उसी ग्राहक और उसी बिल के माल के साथ — batch भी वही। ऊपर Credit to में ग्राहक का अभी का बाकी भी दिखता है।

बिल हाथ में नहीं है? Sales में Credit Notes खोलिए, और New credit note। फिर ग्राहक ख़ुद चुनिए।

Credit note number और तारीख अपने आप भरते हैं। Against invoice no. — किस बिल का माल है। पता न हो, तो खाली छोड़ दीजिए।

Why — credit note क्यों बना। GST के नियम में इसके कारण तय हैं — माल लौटा, माल में ख़राबी, rate ज़्यादा लगा, tax ज़्यादा लगा, बाद में discount, या कोई और सुधार। और breakage या expiry, जब माल बिकने लायक नहीं।

बगल में Note — अपने शब्दों में, जैसे टूटा हुआ, या गलत माल।

How is this note stated में Item-wise चुना है, यानी माल line से। रकम वाला credit note, बिना माल के, अगली video में है।

अब माल की line। जितना लौटा, उतनी quantity रखिए। जो नहीं लौटा, उसकी line हटा दीजिए। rate और GST बिल वाले ही रहते हैं।

नीचे ये निशान — Put these goods back into stock। लौटा माल फिर से बिक सकता है, तो निशान रहने दीजिए — माल stock में वापस। माल ख़राब या expired है, तो निशान हटाइए — ग्राहक को पूरा credit मिलेगा, पर माल stock में नहीं जुड़ेगा।

और ये — Ledger only, do not adjust GST। ये तब, जब सिर्फ़ खाते में रकम ठीक करनी हो, GST नहीं — जैसे हिसाब का निपटारा, या तीस नवंबर की सीमा के बाद का सुधार। ये किसी GST return में नहीं जाता।

F10 से save। ग्राहक का बाकी उतना कम हो जाता है, और GSTR-1 में ये credit note अपने आप चला जाता है।

list में हर credit note के आगे View, Edit और Delete। View से print।

बस। माल लौटे, तो बिल नहीं — credit note।
