M.R. और salesman commission — कौन लाया, कितना कमाया
Basic, Silver और Gold edition में।बिक्री कौन लाया, और उसे कितना commission देना है — M.R. या salesman का पूरा हिसाब।

Settings में Trade profile खोलिए, और Salesman M.R. चालू कीजिए। दवाई के trade में ये M.R. कहलाता है, बाकी में Salesman।

फिर Masters में M.R., और plus New M.R.।

नाम, code, area और phone — और Commission percent। हर महीने का target भी दे सकते हैं।

Save कीजिए — नया M.R. list में आ जाता है, अपने code और commission के साथ।

अब बिल पर M.R. का खाना आ जाता है — इस बिक्री का हक़दार कौन।

F10 से save। उस दिन का commission rate बिल पर ही दर्ज हो जाता है — बाद में rate बदलें, तो पुराने बिल नहीं बदलते।

Reports में Commission — हर M.R. की बिक्री, taxable value, और commission। tax पर commission नहीं बनता।

माल लौटा, तो credit note से उतना commission अपने आप घट जाता है।

ये किताब में अपने आप नहीं चढ़ता — payment voucher से उसे दीजिए।

बस। कौन लाया, कितना कमाया — M.R. commission।
