Day Book Entry — हफ़्ते का cash और bank, एक grid में
Silver और Gold edition में।हफ़्ते भर की cash और bank की entries एक साथ डालनी हैं — हर बार अलग voucher खोले बिना। इसके लिए Day Book Entry।

menu में Vouchers खोलिए, और Day Book Entry।

ऊपर दो तारीखें — किस दिन से किस दिन तक की entries आप डाल रहे हैं।

हर line एक entry है। पैसा आया तो Deposit, गया तो Withdrawal। फिर उस दिन की तारीख, और Account में cash या bank।

Particulars में ग्राहक, supplier, या ख़र्चे का नाम लिखकर list से चुनिए, और फिर Amount।

Voucher के खाने में अपने आप दिख जाता है कि ये line receipt बनेगी या payment।

ऐसे ही अगली lines — supplier को bank से पैसा, और cash से बिजली का बिल।

नीचे हर खाते का अपना जोड़ — cash का अलग, bank का अलग।

Instr UTR में cheque या UPI का number, और Narration में कोई भी बात।

F10 से save। हर line अपना अलग receipt या payment voucher बनती है, और अपनी list में दिखती है।

बस। हफ़्ते का पूरा हिसाब, एक grid में — Day Book Entry।
