Aned Book help › Video guides › पैसा और खर्चा
Contra voucher — cash bank में जमा, bank से निकासी
Basic, Silver और Gold edition में।दिन भर का cash bank में जमा किया, या bank से cash निकाला — अपना ही पैसा, अपने ही खातों के बीच। इसके लिए contra voucher।

menu में Vouchers खोलिए, और Contra Vouchers। ऊपर plus Contra Voucher दबाइए।

Money out to में Bank पहले से भरा आता है। नीचे लिखा है — ये अपना पैसा है, न कमाई न ख़र्चा, किसी के खाते में नहीं जाता।

Paid out of में Cash in Hand। मतलब cash से निकला, bank में गया — यानी जमा।

Amount में जितना जमा किया, और Note में कुछ याद रखना हो तो।

bank से cash निकाला हो, तो उल्टा — Money out to में Cash in Hand, और Paid out of में Bank।

F10 से save। cash उतना कम, bank उतना ज़्यादा, और profit पर कोई असर नहीं।

बस। अपने खातों के बीच पैसा — contra voucher।

Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it
works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.