Bank statement import — Excel या CSV से पूरा महीना, अपने आप मिलाकर
Silver और Gold edition में।bank से statement की Excel या CSV file मिली है — तो एक-एक line टाइप करने की ज़रूरत नहीं। पूरी file एक साथ आ जाती है।

Bank Statement Entry में ऊपर Import from Excel or CSV दबाइए।

पहले account — ये statement किस bank का है। फिर Choose the statement file से bank की file चुनिए, जैसी download हुई वैसी ही। statement PDF में हो, तो From a PDF।

file पढ़कर बताता है कि ये किस bank की लगती है, heading कहाँ है, और तारीख किस क्रम में है। हर column अपने आप पहचाना जाता है।

नीचे पहली कुछ lines दिखती हैं, जैसी पढ़ी गईं। सब ठीक है, तो Read the statement।

अब हर line का खाता अपने आप। नाम छपा है तो वो party, bank का charge तो Bank Charges, और cash जमा तो Cash in Hand।

ऊपर लिखा आता है कि हर line bank के छपे balance से मिलाई गई, और opening और closing भी साथ आ गए।

जो lines नहीं पहचानी गईं, वो Not matched में। एक ही खाते की हों, तो उन पर निशान लगाइए, ऊपर खाते का नाम चुनिए, और Assign — सब एक बार में।

सब matched हो गईं, तो Bring rows onto the statement।

statement की grid पूरी भरी हुई आती है — हर line, उसका voucher, और balance मिला हुआ। बस F10 से save।

बस। bank की file से पूरे महीने का हिसाब, कुछ ही मिनट में।
