Outstanding ageing — किससे कितना पैसा, कब से
Basic, Silver और Gold edition में।किसके पास कितना पैसा, कब से अटका है — ये एक नज़र में देखना हो, तो Outstanding Ageing।

menu में Vouchers खोलिए, और Outstanding Ageing।

ऊपर पाँच खाने — सबसे नए पैसे से लेकर सबसे पुराने पैसे तक, और हर खाने में कुल कितना बाकी।

नीचे हर party की एक line — किस खाने में कितना, कुल कितना, और उसका सबसे पुराना बिल कितने दिन का है।

जो रकम सबसे दाईं तरफ़ है, उसी से पहले बात कीजिए। पैसा जितना पुराना, वसूली उतनी मुश्किल।

Customers owe us की जगह We owe suppliers चुनिए, तो उल्टा — आपको किसे, कब से देना है।

As at में पुरानी तारीख डालकर उस दिन का हाल देखिए, और Only over से छोटी रकमें हटाइए।

ऊपर लिखा रहता है कि ये हिसाब कैसे जोड़ा गया — on account वाले खातों में आया पैसा सबसे पुराने बिल में गिना जाता है।

Ledger दबाइए, तो उस party का पूरा खाता खुल जाता है।

और XLSX से पूरी report Excel में।

बस। किससे कितना, कब से — Outstanding Ageing।
