Godowns — दुकान और गोदाम, stock transfer और किसमें कितना
Basic, Silver और Gold edition में।माल दो जगह रखते हैं — दुकान में, और पीछे के गोदाम में — तो किस जगह कितना है, ये Godowns बताते हैं।

Settings में Company खोलिए, और Godowns। यहाँ नया godown जोड़िए — जैसे Back store। पहले वाले का नाम भी बदल सकते हैं।

अब बिल पर एक नया खाना आ जाता है — माल किस godown से गया, या किस godown में आया।

एक जगह से दूसरी जगह माल भेजना हो, तो Masters में Stock Transfers, और New transfer।

From और To में — कहाँ से, कहाँ तक। Reason में कोई भी बात।

Item चुनिए। batch वाली दवाई हो, तो उसका Lot भी चुनिए। बगल में दिखता है कि वहाँ कितना पड़ा है।

Quantity लिखिए। जितना वहाँ है, उससे ज़्यादा भेजेंगे, तो save ही नहीं होगा।

F10 से save। कुल stock उतना ही रहता है — बस माल की जगह बदलती है।

Stock by Godown में हर item की line — किस godown में कितना, और कुल कितना।

transfer ग़लत हो गया, तो Cancel कीजिए — माल वापस, और record list में बना रहता है।

बस। एक दुकान, कई जगह — Godowns।
