Debit note — supplier को माल वापस, उसी batch से
Basic, Silver और Gold edition में।supplier का माल लौटाना है — टूटा आया, गलत आया, या expiry पास है। इसके लिए debit note। ये credit note का उल्टा है, supplier की तरफ़।

सबसे आसान रास्ता — supplier का वो purchase बिल खोलिए, और ऊपर Return दबाइए।

debit note खुल जाता है — उसी supplier, उसी बिल का माल, और वही batch। ऊपर Debit to में अभी supplier को कितना देना है, वो भी दिखता है।

बिल हाथ में नहीं? Purchase में Debit Notes खोलिए, और New debit note। supplier ख़ुद चुनिए।

debit note number और तारीख अपने आप। Against bill no. — supplier का कौन सा बिल।

Why — कारण चुनिए। माल लौटाया, माल में ख़राबी, rate ज़्यादा लगा, और बाकी। Note में अपने शब्दों में — जैसे कम आया, या टूटा हुआ।

How is this note stated में Item-wise — माल line से। सिर्फ़ रकम ठीक करनी हो, बिना माल के, तो Debit Note Amount — वो अलग video में।

अब line। जितना माल लौटा रहे हैं, उतनी quantity रखिए। batch वही रहता है जिसमें माल आया था — माल उसी batch से घटता है।

Ledger only — सिर्फ़ खाते में रकम ठीक करनी हो, GST में कुछ नहीं, तो ये निशान।

F10 से save। माल stock से निकल जाता है, supplier को देना उतना कम हो जाता है, और उस माल का input credit भी उतना कम।

दवाई की दुकान में expiry वाले माल का claim — Pharmacy Reports के Expiry claim से एक click में debit note बनता है, सही batch के साथ। उसकी video अलग है।

बस। supplier को माल लौटा, तो debit note।
