Aned Book help › Video guides › Stock और expiry
Shelf गिनी, stock ठीक किया — physical stock
Basic, Silver और Gold edition में।shelf पर गिनती कुछ और, और software में कुछ और? ठीक करने का सही तरीका है — physical stock।

Masters में Physical Stock खोलिए। पहले की हर गिनती यहाँ है — क्या ज़्यादा निकला, और क्या कम।

New stock-take दबाइए। ऊपर वजह चुनिए — अगले साल auditor यही पढ़ता है।

नाम, company या HSN से छाँटिए — या खाली छोड़कर सब लाइए — और Load count sheet दबाइए।

books में कितना लिखा है, उसके बगल में जो गिना, वो लिखिए। जिस खाने में कुछ नहीं लिखा, वो line नहीं बदलती।

नीचे पहले ही दिख जाता है — stock में क्या-क्या बदलेगा।

F10 — stock ठीक हो गया। ये सिर्फ़ stock बदलता है — न हिसाब, न tax, न GST।

कुछ ग़लत गिन लिया? पुरानी गिनती मिटती नहीं — Correct दबाकर नई गिनती बनती है।

Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it
works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.