Expiry वाली दवाई supplier को वापस — debit note एक click में
Basic, Silver और Gold edition में। · दवाई की दुकान के लिएदवाई expire होने वाली है? फेंकिए मत — जिस supplier से आई थी, उसे वापस भेजिए। ये screen claim की पूरी list बना देती है।

Pharmacy Reports खोलिए, और Expiry और claim वाला tab दबाइए।

जो माल जल्दी expire होगा — या हो चुका है — सब यहाँ है, supplier के हिसाब से। कौन सा batch, कितना माल, और किस bill पर आया था — सब।

कितने दिन आगे तक देखना है, और किस हिसाब से group करें — supplier, company, या कितना समय बचा है — ऊपर चुनिए।

ये list stock को छूती नहीं। माल shelf पर ही रहता है, जब तक supplier उसे वापस नहीं ले लेता।

supplier को list भेजनी है? Send list दबाइए — WhatsApp पर, सीधे उसी के नंबर पर।

supplier मान गया? Raise debit note दबाइए। debit note खुल जाता है — supplier, दवाई, batch और रेट, सब पहले से भरे हुए।

जिस lot का supplier लिखा ही नहीं गया, उस पर ये button नहीं आता — उसे आपको ख़ुद देखना होगा। इसीलिए माल हमेशा purchase bill से चढ़ाइए।

देख लीजिए, और F10 दबाइए। माल stock से निकल गया, और उसका tax भी वापस।
