कौन सा माल expire होने वाला है — expiry list
Basic, Silver और Gold edition में। · दवाई की दुकान के लिएकौन सा माल expire होने वाला है — दवाई की दुकान में ये रोज़ देखना पड़ता है। software ये आपको ख़ुद बताता है।

dashboard पर Batch expiry का डिब्बा देखिए। जिस माल की expiry निकल चुकी है, उस पर लाल में Expired लिखा आता है। बाकी पर लिखा है कि कितने दिन बचे हैं।

हर line पर माल का नाम, batch number, expiry का महीना, और कितना माल बचा है। सबसे पास वाली expiry सबसे ऊपर।

ये डिब्बा नब्बे दिन आगे तक का माल दिखाता है। पूरी list चाहिए, तो GST Reports में जाइए, और Stock & expiry का tab खोलिए।

यहाँ हर वो batch है जिसमें माल बचा है। पास वाली expiry ऊपर, और आख़िर में वो जिनकी कोई expiry नहीं। नब्बे दिन के अंदर वाले पीले, expire हो चुके लाल।

thermometer, cotton, bandage जैसा माल, जिसका batch नहीं रखते, वो नीचे अलग दिखता है — Non-batch stock में।

ये list distributor को या अपने staff को भेजनी हो, तो dashboard के डिब्बे पर Share दबाइए। expire हो चुका और जल्दी expire होने वाला माल, WhatsApp पर चला जाएगा।

और बिल बनाते वक़्त software ख़ुद सबसे पास वाली expiry का batch पहले बेचता है। तो पुराना माल पहले निकलता है, अपने आप।
