Aned Book helpVideo guides › Stock और expiry

Batch और expiry — पूरी जानकारी

Basic, Silver और Gold edition में। · दवाई की दुकान के लिए
  1. Batch वाला item बिल में डाला। अब batch का खाना सामने है। इसमें आपके पास दो रास्ते हैं, और दोनों समझ लीजिए।

    Batch वाला item बिल में डाला। अब batch का खाना सामने है। इसमें आपके पास दो रास्ते हैं, और
  2. पहले ये देखिए — खाना पहले से भरा हुआ आया है। software ने अपने आप वो batch डाल दिया जो सबसे पहले expire हो रहा है। इसे FEFO कहते हैं। जो पहले ख़राब होने वाला है, वो पहले बिकना चाहिए। ज़्यादातर बिल में आपको इस खाने को छूना ही नहीं पड़ेगा।

    पहले ये देखिए — खाना पहले से भरा हुआ आया है। software ने अपने आप वो batch डाल दिया जो सबसे
  3. लेकिन अगर बदलना है, तो खाने में "Pick or type" लिखा दिखेगा। यही आपके दो रास्ते हैं — list में से pick कीजिए, या नया type कीजिए।

    लेकिन अगर बदलना है, तो खाने में "Pick or type" लिखा दिखेगा। यही आपके दो रास्ते हैं — list
  4. पहला रास्ता। खाने पर click कीजिए, या नीचे वाला arrow दबाइए। आपके पास उस item के जितने भी batch हैं, सब की list खुल जाएगी।

    पहला रास्ता। खाने पर click कीजिए, या नीचे वाला arrow दबाइए। आपके पास उस item के जितने भी b
  5. हर line में तीन बातें लिखी हैं — batch नंबर, expiry कौन से महीने की है, और कितना stock बचा है। तीनों एक साथ, ताकि चुनने से पहले सब दिख जाए।

    हर line में तीन बातें लिखी हैं — batch नंबर, expiry कौन से महीने की है, और कितना stock बचा
  6. अब list का order समझिए, क्योंकि ये अपने आप नहीं है — सोच कर बनाया गया है।

    अब list का order समझिए, क्योंकि ये अपने आप नहीं है — सोच कर बनाया गया है।
  7. सबसे ऊपर वो batch जिनमें stock है, और उनमें भी वो पहले जो जल्दी expire हो रहा है। उसके बाद वो जिनकी कोई expiry ही नहीं है। और सबसे नीचे वो जो खाली हैं।

    सबसे ऊपर वो batch जिनमें stock है, और उनमें भी वो पहले जो जल्दी expire हो रहा है। उसके बाद
  8. खाली batch सबसे नीचे इसलिए हैं कि ग़लती से भी वो पहले हाथ न लगे, जब भरा हुआ batch पीछे खड़ा है।

    खाली batch सबसे नीचे इसलिए हैं कि ग़लती से भी वो पहले हाथ न लगे, जब भरा हुआ batch पीछे खड़
  9. एक बात ध्यान से — जो batch expire हो चुका है, वो list में आएगा ही नहीं। software उसे बेचने ही नहीं देगा। ये setting से भी नहीं खुलता। expired दवा counter से बाहर नहीं जाएगी, बस।

    एक बात ध्यान से — जो batch expire हो चुका है, वो list में आएगा ही नहीं। software उसे बेचने
  10. हाँ, जिस दिन expiry है उस दिन तक बिक सकता है। अगला दिन नहीं।

    हाँ, जिस दिन expiry है उस दिन तक बिक सकता है। अगला दिन नहीं।
  11. अब दूसरा रास्ता। माल आ गया है, लेकिन purchase bill अभी entry नहीं हुआ। तो list में वो batch मिलेगा ही नहीं।

    अब दूसरा रास्ता। माल आ गया है, लेकिन purchase bill अभी entry नहीं हुआ। तो list में वो batc
  12. ऐसे में सीधे type कर दीजिए — जो नंबर पैकेट पर छपा है, वही। नीचे तुरंत amber रंग में "New batch" लिखा दिखेगा। software बता रहा है कि ये आपकी books में नहीं है।

    ऐसे में सीधे type कर दीजिए — जो नंबर पैकेट पर छपा है, वही। नीचे तुरंत amber रंग में "New b
  13. अब खाने से बाहर निकलिए — Enter दबाइए या Tab। तभी एक छोटी window खुलेगी, और यही असली फ़ायदा है।

    अब खाने से बाहर निकलिए — Enter दबाइए या Tab। तभी एक छोटी window खुलेगी, और यही असली फ़ायदा
  14. ये window पूछेगी — expiry कौन सी है, MRP क्या है, आपको ये कितने का पड़ा। और अगर आपकी दुकान lot के हिसाब से rate रखती है, तो बिक्री का भाव भी।

    ये window पूछेगी — expiry कौन सी है, MRP क्या है, आपको ये कितने का पड़ा। और अगर आपकी दुकान
  15. जो पूछा जाएगा वो आपके trade के हिसाब से बदलता है। दवा वाले को expiry पूछी जाएगी, hardware वाले को नहीं। जिस चीज़ की expiry ही नहीं होती, उसकी तारीख नहीं माँगी जाएगी।

    जो पूछा जाएगा वो आपके trade के हिसाब से बदलता है। दवा वाले को expiry पूछी जाएगी, hardware
  16. हर box optional है। पैकेट हाथ में है तो अभी भर दीजिए — यही सबसे सस्ता वक़्त है इसे भरने का। नहीं है तो नीचे Skip दबा दीजिए, बिल रुकेगा नहीं।

    हर box optional है। पैकेट हाथ में है तो अभी भर दीजिए — यही सबसे सस्ता वक़्त है इसे भरने का
  17. अब समझिए इससे होता क्या है। ये batch zero पर खुलेगा। आपने माल बेच दिया लेकिन purchase entry नहीं है, तो stock negative दिखेगा। ये ग़लती नहीं है — यही सच है। जिस दिन purchase bill भरेंगे, अपने आप सही हो जाएगा।

    अब समझिए इससे होता क्या है। ये batch zero पर खुलेगा। आपने माल बेच दिया लेकिन purchase entr
  18. ये window एक ही बार पूछती है। Skip भी दबा दिया तो भी जवाब मान लिया जाएगा, बार बार तंग नहीं करेगी।

    ये window एक ही बार पूछती है। Skip भी दबा दिया तो भी जवाब मान लिया जाएगा, बार बार तंग नहीं
  19. अब एक अलग बात, जो mobile और electronics वालों के लिए है। serial या IMEI वाला item हो, तो नया type करने पर amber नहीं, लाल रंग में "Not in stock" लिखा आएगा।

    अब एक अलग बात, जो mobile और electronics वालों के लिए है। serial या IMEI वाला item हो, तो न
  20. क्योंकि batch तो एक खेप है, पर serial एक ही पीस होता है। जो पीस दुकान में आया ही नहीं, वो बेचा नहीं जा सकता। software वहाँ बिल save ही नहीं करेगा, और नाम लेकर बता देगा कि कौन सी line में दिक़्क़त है।

    क्योंकि batch तो एक खेप है, पर serial एक ही पीस होता है। जो पीस दुकान में आया ही नहीं, वो
  21. आख़िरी बात। जब आप credit note बनाते हैं, यानी माल वापस आ रहा है, तो वहाँ list अलग होती है — उस item के सारे batch दिखते हैं, खाली वाले भी।

    आख़िरी बात। जब आप credit note बनाते हैं, यानी माल वापस आ रहा है, तो वहाँ list अलग होती है
  22. क्योंकि जो माल वापस आ रहा है वो अक्सर उसी batch का होता है जो अब ख़त्म हो चुका है।

    क्योंकि जो माल वापस आ रहा है वो अक्सर उसी batch का होता है जो अब ख़त्म हो चुका है।
Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.