Quotation से बिल, challan से बिल — एक click में
Basic, Silver और Gold edition में।ग्राहक पहले भाव पूछे, या माल पहले चला जाए और बिल बाद में — दोनों का सीधा रास्ता है।

Quotations में New quotation खोलिए — ग्राहक, दवाई और rate भरिए। ये सिर्फ़ भाव है — stock या हिसाब में कुछ नहीं बदलता।

कब तक valid है, वो भी लिखा रहता है। पुराना हो जाए, तो बिल बनाते वक़्त software rate जाँचने को कहता है।

ग्राहक मान गया? Bill दबाइए — पूरा quotation बिल में आ जाता है। F10, और बिल बन गया।

माल पहले भेजना है? Sale Challans में New sale challan खोलिए — किसे भेजा, क्यों भेजा, और गाड़ी का नंबर।

challan save होते ही माल stock से निकल जाता है — पर ग्राहक के हिसाब और GST में अभी कुछ नहीं जाता।

बिल बनाना हो, तो challan खोलिए और Bill this challan दबाइए — challan का माल बिल में आ जाता है। F10।

list में साफ़ दिखता है — कौन सा challan बाकी है, और कौन सा बिल हो गया।
