माल वापस आया — credit note कैसे बनाएँ
Basic, Silver और Gold edition में।ग्राहक कल का माल वापस लेकर आया है। उसका हिसाब ठीक करना है, और माल वापस stock में डालना है।

पहले उसका बिल ढूँढिए। Sales Invoices की list में ऊपर search है — bill number या customer का नाम type कीजिए।

बिल खोलिए। ऊपर Return का button है। उसे दबाइए।

credit note खुल जाएगा। customer, बिल का number, और बिल का पूरा माल — सब पहले से भरा हुआ आता है। कुछ दोबारा type नहीं करना।

जो माल वापस नहीं आया, उसकी line हटा दीजिए। जो आया है, उसकी quantity उतनी कर दीजिए जितनी लौटी है।

ऊपर वजह में Goods returned पहले से चुना है। माल वापस आ रहा है, तो stock भी वापस चढ़ेगा।

माल ख़राब है, या उसकी expiry निकल चुकी है? तो नीचे Put these goods back into stock का निशान हटा दीजिए। ग्राहक को पूरा credit फिर भी मिलेगा, बस वो माल shelf पर नहीं लौटेगा।

F10 दबाइए। credit note बन गया।

ग्राहक का बाकी अपने आप कम हो गया, और इस महीने की GST में ये वापसी अपने आप घट जाएगी। अलग से कुछ नहीं करना।
