Aned Book help › Video guides › रोज़ का बिल
PTR, PTS और scheme का free माल — एक ही बिल में
Basic, Silver और Gold edition में। · दवाई की दुकान के लिएदवाई की दुकान में एक ही दवाई तीन rate पर जाती है — ग्राहक को counter के rate पर, दूसरी दुकान को PTR पर, और stockist को PTS पर। software तीनों rate याद रखता है।

item खोलिए — sale rate के साथ PTR और PTS के खाने हैं। एक बार भर दीजिए, बस।

बिल पर ऊपर तीन बटन हैं — Retail, PTR और PTS।

दूसरी दुकान का बिल है? PTR दबाइए — हर line का rate अपने आप PTR हो जाता है।

scheme में कुछ माल मुफ़्त दिया? उसे Free वाले खाने में लिखिए।

मुफ़्त माल stock से निकलता है, पर बिल की रकम में नहीं जुड़ता — और न उस पर tax लगता है।

F10 दबाइए — बिल बन गया।

कितना माल scheme में मुफ़्त गया — Pharmacy Reports में Free और scheme वाला tab खोलिए। company के हिसाब से पूरा हिसाब।

Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it
works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.