बिल कैसे बनाएँ — F2 से F10 तक
Basic, Silver और Gold edition में।ग्राहक counter पर आया है। बिल बनाना है।

F2 दबाइए। sale invoice खुल जाएगा, और cursor सीधे customer के नाम पर आ जाएगा। माउस छूने की ज़रूरत नहीं।

customer का नाम type करना शुरू कीजिए। दो अक्षर काफ़ी हैं — नीचे list अपने आप आ जाएगी। सही नाम पर Enter दबाइए।

नया ग्राहक है? Alt + C दबाइए। बिल खुला रहेगा, नया customer वहीं जुड़ जाएगा, और आप वापस उसी line पर आ जाएँगे।

अब माल। item के खाने में दो या तीन अक्षर type कीजिए। नाम से, barcode से, अपने item code से, या HSN से — सब से search हो जाता है। Enter दबाइए।

cursor अपने आप quantity पर चला जाएगा। मात्रा भरिए, Enter दबाइए। rate पहले से भरा आता है, क्योंकि वो item master से आ रहा है।

अगली line अपने आप नीचे आ जाएगी। जितना माल है, इसी तरह भरते जाइए।

नीचे की पट्टी देखते रहिए। taxable value, CGST, SGST, और सबसे नीचे grand total — सब हर keystroke पर अपने आप बदलते रहते हैं। जोड़ने की ज़रूरत नहीं, calculator की भी नहीं।

बिल पक्का करने के लिए F10 दबाइए। बस। बिल save हो गया, stock कम हो गया, और ग्राहक के खाते में चढ़ गया।

print करने के लिए F9 दबाइए।

महीने के आख़िर में यही बिल GSTR-1 में अपने आप चला जाएगा। अलग से कुछ नहीं करना।
