बिल print और WhatsApp कैसे करें
Basic, Silver और Gold edition में।बिल बन गया। अब ग्राहक को देना है।

print करने के लिए F9 दबाइए। बस इतना।

काग़ज़ का size settings में एक बार चुन लीजिए — पूरा page, आधा page, या thermal roll। जो आपके printer में लगा है।

roll वाला printer है तो software अपने आप छोटा बिल बनाता है, और roll उतना ही कटता है जितना बिल है। पूरा page बर्बाद नहीं होता।

अब WhatsApp। बिल की screen पर share का button दबाइए।

ग्राहक का number पहले से भरा आता है, क्योंकि वो उसके खाते में है। बिल का पूरा ब्यौरा लिखा हुआ message तैयार मिलेगा — रकम, date, और माल।

भेजने से पहले पढ़ लीजिए, चाहें तो कुछ जोड़ लीजिए। फिर भेज दीजिए।

ये सादा message है, कोई charge नहीं लगता। आपका अपना WhatsApp खुलेगा, आपके अपने number से जाएगा।

और बहुत काम की बात — जिन ग्राहकों का पैसा बाकी है, उन्हें भी इसी तरह याद दिलाया जा सकता है। बाकी वालों की list से, एक एक करके।

फ़ोन करने से आसान, और लिखा हुआ सबूत भी रह जाता है।
