Aned Book help › Video guides › पैसा और खर्चा
किसका कितना बाकी है — ledger, ageing और WhatsApp reminder
Basic, Silver और Gold edition में।किसका कितना पैसा बाकी है, और कब से — ये सब एक नज़र में दिखता है।

Customers & Suppliers खोलिए। ऊपर लिखा है — आपको कितना लेना है, और कितना देना है।

जिस पर पैसा बाकी है, उसकी line पर WhatsApp का button है — reminder सीधे आपके अपने WhatsApp से जाता है।

नाम पर click कीजिए — उस party का पूरा ledger खुल जाता है। हर बिल, हर payment, और हर line के बाद कितना बाकी।

ऊपर Statement और Send reminder के button हैं। reminder में बाकी रकम अपने आप लिखी आती है।

अब Outstanding Ageing खोलिए — कौन कितने दिन से पैसा रोके बैठा है, खानों में बँटा हुआ।

सबसे पुराना बाकी, सबसे दाईं तरफ़ — पहला फ़ोन उसी को।

supplier को कितना देना है, वो भी यहीं मिलता है — ऊपर बदल दीजिए।

Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it
works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.