ग्राहक से पैसा आया — receipt कैसे चढ़ाएँ
Basic, Silver और Gold edition में।ग्राहक पैसा देने आया है। उसे खाते में चढ़ाना है।

F4 दबाइए। receipt voucher खुल जाएगा।

date पहले आती है, फिर voucher number। ये number आपकी अपनी किताब का है — चाहें तो खाली भी छोड़ सकते हैं। software ज़बरदस्ती नहीं करेगा।

अब खाते का खाना। ग्राहक का नाम type कीजिए, दो अक्षर काफ़ी हैं।

नाम भरते ही दाईं तरफ़ उसका बाकी दिख जाएगा — कितना बचा है। पैसा लेने से पहले वही तो देखना होता है।

रकम भरिए।

नीचे दूसरा खाना — पैसा कहाँ आया। cash में, या किसी bank खाते में। ये mode नहीं है, असली खाता है। आपके दो bank हैं तो दोनों अलग दिखेंगे, और आप सही वाला चुनेंगे।

cheque से आया है तो mode में cheque लिख दीजिए। वो slip पर print होगा और register में भी रहेगा।

F10 दबाइए। पैसा चढ़ गया।

अब उसका बाकी अपने आप कम हो गया — ledger में, बाकी वालों की list में, और अगली बार बिल बनाते वक़्त भी वहीं दिखेगा।

पैसा देना हो तो यही काम F6 से होता है। बिल्कुल वैसे ही।
