Voucher सीधे शब्दों में लिखिए — software ख़ुद भर देगा
Basic, Silver और Gold edition में।पैसे का voucher — जैसे बोलते हैं, वैसे ही लिख दीजिए। बाकी सब software भर देता है।

F6 दबाइए। सबसे ऊपर एक खाना है — Type it in plain words।

जैसे बोलते हैं वैसे ही लिखिए — screen पर देखिए: paid, रकम, और किस चीज़ के लिए। लिखते वक़्त नीचे सुझाव भी आते हैं।

Read it दबाइए। रकम, तारीख़, cash या bank, और खर्चे का खाना — सब भर गया।

नीचे साफ़ लिखा आता है कि क्या-क्या भरा। जो समझ नहीं आया, वो भी नाम लेकर बताता है। बिना बताए कुछ नहीं भरता।

पैसा आया हो, तो F4 में यही करिए — किससे आया, कितना आया, और कैसे आया। party, रकम और bank, सब अपने आप।

bank में cash जमा किया? वो भी ऐसे ही लिखिए। ये contra बन जाता है — अपने ही पैसे का एक खाते से दूसरे में जाना।

सब इसी computer पर चलता है — न internet, न कोई account, कहीं कुछ नहीं जाता।

देख लीजिए, और F10 दबाइए। voucher चढ़ गया।
