Bank statement Excel से — महीने भर का हिसाब एक बार में
Silver और Gold edition में।महीने भर की bank passbook, line-line हाथ से चढ़ाने की ज़रूरत नहीं। bank की Excel या CSV file सीधे पढ़ी जाती है।

Vouchers में Bank Statement Entry खोलिए, और Import from Excel or CSV दबाइए।

bank की website से download की हुई file चुनिए।

software ख़ुद पहचान लेता है — कौन सा bank है, heading किस line पर है, तारीख़ में दिन पहले है, और रकम किन खानों में है। कुछ ग़लत लगे, तो नीचे बदल सकते हैं।

नीचे पहली कुछ lines दिखती हैं, जैसी पढ़ी गईं। ठीक है, तो Read the statement दबाइए।

हर line bank के अपने balance से मिलाई जाती है। ऊपर हरा लिखा आया — सब मिल गया, statement पहले से reconciled है।

narration में party का नाम है, तो line अपने आप उसी party से जुड़ जाती है। बिजली, किराया, bank charges — ये भी।

जो नहीं जुड़ी — जैसे बिना नाम का कोई UPI — उस पर निशान लगाइए, ऊपर party का नाम लिखिए, और Assign दबाइए। अगले महीने वही UPI अपने आप जुड़ जाएगा।

फिर Bring onto the statement दबाइए। हर line receipt, payment या contra बनकर आ जाती है। F10 दबाइए, और महीने भर का bank हिसाब चढ़ गया।
