किराया, बिजली, तनख़्वाह — खर्चा कैसे चढ़ाएँ
Basic, Silver और Gold edition में।दुकान का किराया देना है। या बिजली का बिल, या staff की तनख़्वाह। ये पैसा भी हिसाब में चढ़ना चाहिए।

F6 दबाइए। payment voucher खुल जाएगा।

Money out to के खाने में rent के दो-तीन अक्षर type कीजिए। list में Rent आ जाएगा, नीचे Expense head लिखा हुआ। Enter दबाइए।

नीचे साफ़ लिखा आ जाएगा — ये किसी के खाते में नहीं जाता। न किसी customer का बाकी बदलेगा, न किसी supplier का। ये दुकान का खर्चा है।

रकम भरिए।

पैसा कहाँ से गया — cash से, या किसी bank खाते से। Paid out of में वही खाता चुनिए।

आपका अपना कोई खर्चा list में नहीं है — जैसे hamali, या tempo का भाड़ा? तो खाने के नीचे Add an expense head दबाइए। नाम लिखिए, save कीजिए। आगे हर voucher में वो list में मिलेगा।

F10 दबाइए। खर्चा चढ़ गया।

सारे voucher एक जगह देखने हैं? Alt + V दबाइए। ये वाला भी वहीं मिलेगा, तारीख़ और रकम के साथ।
