Aned Book help › Video guides › पहला दिन — software शुरू कीजिए
Excel से item और customer एक बार में — Marg/Tally से आसान
Basic, Silver और Gold edition में।Marg या Tally से आ रहे हैं? सारे item एक-एक करके चढ़ाने की ज़रूरत नहीं — Excel से एक बार में लाइए।

Books & Exports में Import data खोलिए। ऊपर चुनिए — item, stock, या customer और supplier।

पहले Template दबाइए। Excel की file मिलती है — सिर्फ़ उन खानों के साथ, जो आपके धंधे में लगते हैं।

उसमें अपने item भरिए, और Choose file दबाइए।

पहले पूरी list दिखती है — कौन सी line तैयार है, कौन सी छोड़ी जाएगी, किस में ग़लती है। अभी कुछ भी save नहीं हुआ।

जो नाम पहले से आपके पास है, वो बदला नहीं जाता — छोड़ दिया जाता है। और GST की दर ग़लत हो, तो वो line वहीं रुक जाती है।

सब ठीक है? Import दबाइए — सारे नए item एक बार में आ गए।

customer और supplier भी ऐसे ही आते हैं — उनका अपना tab है।

Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it
works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.