नया item कैसे जोड़ें — HSN, rate और batch
Basic, Silver और Gold edition में।नया माल दुकान में आया है। पहले उसे item master में डालना होगा।

Masters में जाइए, Items पर। नया item जोड़ने के लिए F2 दबाइए।

नाम भरिए। जैसा आप बोलते हैं वैसा ही, क्योंकि बिल बनाते वक़्त आप इसी नाम से search करेंगे।

HSN code भरिए। ये ज़रूरी है — यही तय करता है कि GST कितना लगेगा। code type करते ही नीचे उस code का नाम और उसका rate दिख जाएगा। सही लगे तो साथ में लिखे Use this rate पर दबा दीजिए। software अपने आप नहीं भरता — चुनना आपका काम है।

आपका काम GST के बाहर है? तो HSN माँगा ही नहीं जाएगा। software को पता है।

unit चुनिए — piece, kilo, strip, box। जो आप गिनते हैं।

purchase rate और sale rate भरिए। sale वाला बिल में अपने आप आ जाएगा, तो रोज़ type नहीं करना पड़ेगा।

दवा है, या ऐसा माल जिसकी expiry होती है? तो batch वाला निशान लगा दीजिए। फिर हर खेप अलग गिनी जाएगी, और जो पहले expire हो रही है वो पहले बिकेगी।

barcode है तो भर दीजिए। scanner से बिल बनाना है तो यही काम आएगा।

F10 दबाइए। item master में आ गया।

अब stock चढ़ाने के लिए purchase bill बनाइए — वो अगली video में।
