अपनी दुकान कैसे बनाएँ — पहली बार setup
सभी edition में — Lite, Basic, Silver और Gold।software पहली बार खोला है। सबसे पहले अपनी दुकान बनानी है। बस दो step हैं।

पहला step — आपका business किस तरह का है। kirana, दवाई, कपड़ा, hardware, restaurant — अपना trade चुनिए। software उसी हिसाब से तैयार होता है। दवाई वाले के लिए batch और expiry, कपड़े वाले के लिए size और colour।

trade ध्यान से चुनिए। company बनने के बाद trade नहीं बदलता। हाँ, कोई भी feature बाद में Settings से on या off हो सकता है।

दूसरा step — दुकान का नाम, पता और mobile भरिए। ये सब आपके बिल पर छपेगा।

GST number है तो भरिए। state अपने आप भर जाएगा। नहीं है, तो खाली छोड़ दीजिए — बिना GST number के भी बिल बनता है।

kirana के लिए FSSAI का खाना भी आता है। वो भी हर बिल पर छपता है।

invoice number का prefix लिखिए। पहला बिल किस number से शुरू होगा, वो ठीक नीचे लिखा दिखता है।

नीचे अपना नाम और एक PIN। PIN से पता रहता है कि कौन सा बिल किसने बनाया।

sample items का निशान लगा रहने दीजिए। कुछ माल और उनके HSN code पहले से भर जाएँगे, ताकि आप तुरंत बिल बना सकें।

अब Create business दबाइए।

एक code दिखेगा। इसे लिख लीजिए — किसी diary में, counter से दूर। PIN भूल गए तो यही एक रास्ता है, और ये दोबारा नहीं दिखेगा।

दुकान तैयार है। dashboard खुल गया। F2 दबाइए, और पहला बिल बनाइए।

दूसरा business है, अलग GST number वाला? Silver और Gold में Settings के All companies से, Add company दबाइए। हर company की किताब अलग रहती है।
