Purchase bill — माल आया, stock चढ़ाइए
Basic, Silver और Gold edition में।माल आ गया है। supplier का बिल हाथ में है। अब stock चढ़ाना है।

F3 दबाइए। purchase bill खुल जाएगा।

supplier का नाम भरिए। नया है तो Alt + C दबाइए, वहीं जुड़ जाएगा।

अब सबसे ज़रूरी खाना — supplier का bill number। जो उनके काग़ज़ पर छपा है, वही। software अपना number नहीं बना सकता, क्योंकि ये उनका document है।

और इसका फ़ायदा ये है — वही बिल दोबारा भरने लगे तो software रोक देगा। एक ही माल दो बार stock में नहीं चढ़ेगा।

date वही डालिए जो बिल पर है। आज की नहीं।

अब माल भरिए। नाम, quantity, rate — जैसे बिल में लिखा है।

batch वाला माल है? तो batch number और expiry पूछी जाएगी। पैकेट पर जो छपा है वही भर दीजिए।

नीचे total मिला लीजिए। supplier के काग़ज़ से मिलना चाहिए। न मिले तो कहीं rate या quantity में चूक है।

F10 दबाइए। stock चढ़ गया, और supplier का खाता भी अपने आप बन गया — अब उन्हें कितना देना है वो दिखता रहेगा।

महीने के आख़िर में यही बिल input credit में गिना जाएगा।
