Restore — पुराना backup वापस, पूरी किताब या एक company
Basic, Silver और Gold edition में।ग़लती से कुछ delete हो गया, या computer बदल गया — तो पुराना backup वापस लाने के लिए Restore।

Settings में Backup Export खोलिए।

Restore from a snapshot — अपने आप बने हर backup की list, तारीख और समय के साथ।

This computer वाले program के folder में हैं। Protected folder वाले एक छिपी हुई अलग जगह पर — जो ग़लती से delete नहीं होते।

Restore this — उस वक़्त की पूरी किताब वापस: हर company, हर बिल, हर user। उसके बाद की entries चली जाती हैं।

पर डरिए मत — restore से पहले आज की किताब अपने आप save होती है, तो restore भी वापस हो सकता है। फिर Aned Book दोबारा खुलता है।

pen drive या e-mail वाली file हो, तो Choose a file myself।

सिर्फ़ एक company वापस लानी हो, तो Restore one company — बाकी companies जैसी हैं वैसी रहती हैं।

Restore सिर्फ़ मालिक कर सकता है। और दूसरे counters पर भी बदली हुई किताब तुरंत दिख जाती है।

बस। पुराना हिसाब वापस — Restore।
