Aned Book helpVideo guides › Settings और नया साल

नया financial year कैसे शुरू करें

सभी edition में — Lite, Basic, Silver और Gold।
  1. मार्च ख़त्म होने वाला है, और नया साल शुरू करना है। ये नई company नहीं है — बस हिसाब का नया साल।

    मार्च ख़त्म होने वाला है, और नया साल शुरू करना है। ये नई company नहीं है — बस हिसाब का नया
  2. Settings खोलिए और Financial year चुनिए। सबसे ऊपर लिखा है कि आप अभी किस साल में काम कर रहे हैं।

    Settings खोलिए और Financial year चुनिए। सबसे ऊपर लिखा है कि आप अभी किस साल में काम कर रहे
  3. नीचे आपके सारे साल की list है। Open वाला वो साल है जिसमें आप अभी काम कर रहे हैं। Back up दबाने से उसी एक साल की अलग copy बन जाती है — GST का हिसाब आठ साल रखना होता है।

    नीचे आपके सारे साल की list है। Open वाला वो साल है जिसमें आप अभी काम कर रहे हैं। Back up द
  4. नया साल शुरू करने के लिए नीचे Start वाला button दबाइए। इकतीस मार्च का इंतज़ार ज़रूरी नहीं, पहले भी बना सकते हैं।

    नया साल शुरू करने के लिए नीचे Start वाला button दबाइए। इकतीस मार्च का इंतज़ार ज़रूरी नहीं,
  5. एक window खुलेगी। customer, supplier, माल और HSN code तो हमेशा साथ आते हैं। आप बस ये चुनिए — लोगों का बाकी आगे ले जाना है या नहीं, और stock आगे ले जाना है या नहीं।

    एक window खुलेगी। customer, supplier, माल और HSN code तो हमेशा साथ आते हैं। आप बस ये चुनिए
  6. दोनों बाद में भी लाए जा सकते हैं, अभी पक्का फ़ैसला नहीं करना। और पुराना साल न बदलता है, न बंद होता है।

    दोनों बाद में भी लाए जा सकते हैं, अभी पक्का फ़ैसला नहीं करना। और पुराना साल न बदलता है, न
  7. Start दबाइए। नया साल अभी शुरू नहीं हुआ है, तो software उसे तैयार रख देता है — और तब तक आप पुराने साल में ही काम करते रहते हैं।

    Start दबाइए। नया साल अभी शुरू नहीं हुआ है, तो software उसे तैयार रख देता है — और तब तक आप
  8. साल बदलना हो तो list में Work in this year दबाइए। पुराने साल में वापस जाकर कभी भी देख सकते हैं।

    साल बदलना हो तो list में Work in this year दबाइए। पुराने साल में वापस जाकर कभी भी देख सकते
  9. हर company का साल अलग चलता है। एक company नए साल में जाए, तो बाकी पर कोई असर नहीं।

    हर company का साल अलग चलता है। एक company नए साल में जाए, तो बाकी पर कोई असर नहीं।
Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.