Aned Book help › Video guides › Upload से काम — bill, order, statement
Bank statement PDF से — Excel की ज़रूरत नहीं
Silver और Gold edition में।bank से statement PDF में मिला है? Excel की ज़रूरत नहीं — PDF भी सीधे पढ़ी जाती है।

Bank Statement Entry में Import from Excel or CSV खोलिए, और From a PDF दबाइए। bank की PDF चुनिए।

PDF की हर line खानों में बाँट दी जाती है — कौन सा bank है, heading कहाँ है, तारीख़ किस ढंग से लिखी है — सब पहचाना गया।

Read the statement दबाइए — हर line bank के अपने balance से मिलाई जाती है।

party और खर्चे अपने आप जुड़ जाते हैं। जो बची, उसे Excel वाले तरीके की तरह Assign कर दीजिए।

एक बात — bank की website से download की हुई असली PDF ही चलती है। photo या scan नहीं, क्योंकि उसमें अंक ग़लत पढ़े जा सकते हैं।

Bring onto the statement, और F10 — महीने भर का bank हिसाब चढ़ गया।

Still stuck? Press Alt + A inside the software and ask in your own words — it
works with no internet. Or talk to us on WhatsApp, phone or e-mail.